
ANI
अपने बयान में महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख ने कहा कि बीजेपी 2024 में शिवसेना (शिंदे गुट) के साथ गठबंधन और एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ेगी।
महाराष्ट्र में राजनीतिक सरगर्मियां लगातार जारी है। शिवसेना से बगावत करने के बाद एकनाथ शिंदे ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना ली है। दोनों ओर से सरकार को मजबूत बताने की कोशिश भी की जा रही है। हालांकि, उद्धव ठाकरे गुट का दावा है कि जल्द ही भाजपा और एकनाथ शिंदे गुट का बिखराब हो सकता है। इन सब के बीच, महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले का बड़ा बयान आया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि 2024 का लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव भाजपा और एकनाथ शिंदे गुट मिलकर लड़ेगी। अपने बयान में महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख ने कहा कि बीजेपी 2024 में शिवसेना (शिंदे गुट) के साथ गठबंधन और एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ेगी।
इसे भी पढ़ें: भाजपा पर बरसे संजय राउत, कहा- मैला हो गया है महाराष्ट्र का राजनीतिक माहौल
इसके साथ उन्होंने दावा किया कि हम लोकसभा में 45 से ज्यादा सीटें और विधानसभा में 200 से ज्यादा सीटें जीतने को तैयार है। आपको बता दें कि 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और शिवसेना ने एक साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। हालांकि, चुनाव के बाद राजनीतिक उठापटक हुआ। उद्धव ठाकरे एनसीपी और कांग्रेस के सहयोग से मुख्यमंत्री बन गए। जबकि भाजपा को विपक्ष में बैठना पड़ा। हालांकि, ढाई सालों के बाद शिवसेना में बड़े एक बगावत हुई। शिवसेना के लगभग 40 विधायक और 15 से ज्यादा सांसद बगावत कर एकनाथ शिंदे के साथ चले गए। इसके बाद एकनाथ शिंदे और भाजपा ने मिलकर सरकार बना ली।
इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन से वापस आएगी शिवाजी महाराज की तलवार, ऋषि सुनक से संपर्क करेगी महाराष्ट्र सरकार, जानें ‘जंगदबा’ का क्या है इतिहास?
भाजपा ने बड़ी पार्टी होने के बावजूद भी एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद की कुर्सी दी है। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस फिलहाल महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। इससे पहले शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता आदित्य ठाकरे ने सोमवार को कहा था कि आने वाले महीनों में महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार गिर जाएगी। ठाकरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार रहने को भी कहा था। अकोला जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए, आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र पर अन्य राज्यों को चुनने वाली चार प्रमुख परियोजनाओं पर शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला किया और दावा किया कि राज्य ने 2.5 लाख लोगों के लिए संभावित रोजगार खो दिया है।
अन्य न्यूज़
www.prabhasakshi.com
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by The2ndPost. Publisher: www.prabhasakshi.com