फ्री फायर मैक्स में एक नया अपडेट रिलीज किया जा रहा है, जिसका नाम Free Fire MAX OB37 Update है। इस अपडेट के जरिए गेम में कई नए फीचर्स आएंगे और कई पुराने फीचर्स में बदलाव करके उसको ठीक किया गया है। आज इसी अपडेट को गेम में लाया जा रहा है और इसके लिए डेवलपर्स ने आज सुबह से शाम 6 बजे तक के लिए गेमिंग सर्वर डाउन कर दिया है। यही वजह है कि गेमर्स आज इस गेम को नहीं खेल पा रहे हैं।
फ्री फायर मैक्स में क्यों आ रही दिक्कत
फ्री फायर मैक्स की डेवलपर कंपनी गरेना ने आज सुबह ही इस बात का ऐलान किया था कि ओबी37 अपडेट को रिलीज करने की वजह से आज यानी 16 नवंबर 2022 को भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक के लिए फ्री फायर मैक्स का इंडियन सर्वर डाउन रहेगा। लिहाजा, आज मेंटेनेंस वर्क की वजह से गेमर्स फ्री फायर मैक्स नहीं खेल पा रहे हैं।
हालांकि, अब से कुछ घंटों के बाद गेमर्स ना सिर्फ फ्री फायर मैक्स खेल पाएंगे, बल्कि इसमें आज ही आए नए फीचर्स का यूज भी कर पाएंगे। हालांकि, उसके लिए यूजर्स को अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर पर जाना होगा। उसके बाद फ्री फायर मैक्स को सर्च करना होगा। वहां यूजर्स को अपडेट का ऑप्शन मिलेगा। उसे क्लिक करके गेम को अपडेट करना होगा और फिर यूजर्स ना सिर्फ गेम खेल पाएंगे, बल्कि नए आइटम्स और शानदार फीचर्स का मजा भी ले पाएंगे।
navbharattimes.indiatimes.com
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by The2ndPost. Publisher: navbharattimes.indiatimes.com