
ANI
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। आपको बता दें कि पहले 89 विधानसभा सीटों पर 1 दिसंबर को मतदान होना है। यही कारण है कि शुक्रवार को 89 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा रैली करने जा रही है।
गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। यही कारण है कि अब भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी चुनावी दंगल में उतरने जा रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार से गुजरात में प्रचार करेंगे। जानकारी के मुताबिक गुजरात की 89 विधानसभा क्षेत्रों में शुक्रवार को भाजपा रैली करेगी। इसमें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। आपको बता दें कि पहले 89 विधानसभा सीटों पर 1 दिसंबर को मतदान होना है। यही कारण है कि शुक्रवार को 89 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा रैली करने जा रही है।
इसे भी पढ़ें: गुजरात विधानसभा चुनाव: कांग्रेस नेता धनाणी के लिए चौथी बार अमरेली सीट जीतना नहीं होगा आसान
खबर के मुताबिक जेपी नड्डा प्रचार अभियान को धार देते हुए नवसारी, अंकलेश्वर और राजकोट में तीन चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। वहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी तीन चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। नरेंद्र सिंह तोमर और अनुराग ठाकुर का भी कल गुजरात दौरा होगा। यह दोनों नेता 4-4 रैलियों को संबोधित करेंगे। गुजरात में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। जानकारी के मुताबिक ये दोनों नेता तीन से चार चुनावी सभाओं को संबोधित कर सकते हैं। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह और फग्गन सिंह कुलस्ते भी गुजरात में पार्टी के पक्ष में प्रचार करते दिखेंगे।
इसे भी पढ़ें: राजस्थान में कांग्रेस ने चिंतन शिविर तो कर लिया मगर राज्य में पार्टी की चिंताएं नहीं दूर हुईं
पहले चरण की बात करें तो गुजरात के सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिण गुजरात के इलाकों में चुनाव होंगे। पहले चरण का चुनाव 1 दिसंबर को तो वही दूसरे चरण का चुनाव 5 दिसंबर को होगा। दूसरे चरण में गुजरात में 93 सीटों पर मतदान होगा। दूसरे चरण में उत्तर गुजरात और मध्य गुजरात में ही चुनाव है। भाजपा यहां पर एक बार फिर से सत्ता वापसी के लिए पूरी मेहनत कर रही है। 1995 से भाजपा गुजरात में लगातार छह विधानसभा चुनाव जीत चुकी है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से चुनावी ताकत झुकने को तैयार हैं। मोदी 19 नवंबर से चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। गुजरात में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही होता रहा है। लेकिन आम आदमी पार्टी की वजह से इस बार चुनावी लड़ाई दिलचस्प होती दिख रही है।
अन्य न्यूज़
www.prabhasakshi.com
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by The2ndPost. Publisher: www.prabhasakshi.com