
ANI
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्वतंत्रता सेनानी वी डी सावरकर पर टिप्पणियों के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि वह स्वतंत्रता सेनानी के बारे में ‘‘पूरी तरह झूठ’’ बोल रहे हैं।
मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्वतंत्रता सेनानी वी डी सावरकर पर टिप्पणियों के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि वह स्वतंत्रता सेनानी के बारे में ‘‘पूरी तरह झूठ’’ बोल रहे हैं।
मुंबई में एक कार्यक्रम में फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के लोग हिंदुत्व विचारक के अपमान का उचित जवाब देंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने कहा, ‘‘अन्य कांग्रेस नेताओं की तरह राहुल गांधी दिवंगत वी डी सावरकर के बारे में रोज झूठ बोल रहे हैं। महाराष्ट्र के लोग उचित समय आने पर उन्हें उपयुक्त जवाब देंगे।’’
इसे भी पढ़ें: भारत व अन्य देशों ने अफगानिस्तान की सरजमीं से आतंकवाद खत्म करने का आह्वान किया
गांधी पर निशाना साधते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य के लोग हिंदुत्व विचारक के किसी भी अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
शिंदे यहां सावरकर स्मारक में हिंदुत्व पर आयोजित एक संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का जिक्र करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में श्रद्धेय स्वतंत्रता सेनानी का अपमान किया गया जबकि ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने इस मुद्दे पर नरम रुख अपनाया है।
इसी कार्यक्रम में शिंदे की अगुवाई वाले गुट से जुड़े लोकसभा सदस्य राहुल शेवाले ने मांग की कि दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी का अपमान करने के लिए राज्य में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ रोकी जाए।
इसे भी पढ़ें: चुनाव में स्टार प्रचारकों में शामिल नहीं हुए शशि थरूर, कहा- कांग्रेस जानती है कि उसके लिए क्या अच्छा है
कांग्रेस की यह पदयात्रा अभी महाराष्ट्र से गुजर रही है।
शिंदे ने कहा, ‘‘राज्य के लोग किसी भी कीमत पर सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।’’
गौरतलब है कि गांधी ने अपनी पदयात्रा के दौरान मंगलवार को वाशिम जिले में आयोजित एक रैली में हिंदुत्व विचारक सावरकर पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था, ‘‘भाजपा-आरएसएस के प्रतीक सावरकर हैं। वह दो-तीन साल तक अंडमान में जेल में रहे। उन्होंने दया याचिकाएं लिखनी शुरू कर दीं।
Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़
www.prabhasakshi.com
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by The2ndPost. Publisher: www.prabhasakshi.com