
ANI
योगी ने यह भी कहा कि मोदी सरकरा की बदौलत ही तीसरे चरण में घर पर उपचार प्रदान किया गया। इसके अलावा पीएम मोदी ने मुफ्त परीक्षण, टीके और राशन प्रदान किए। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस आपके विश्वास का सम्मान नहीं कर सकती, आपकी समस्याओं का समर्थन नहीं कर सकती और भारत को सुरक्षित नहीं कर सकती।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पर जबरजस्त निशाना साधा है। उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस राष्ट्रगान का भी सम्मान नहीं कर सकती। अपने संबोधन में योगी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के गुजरात विकास मॉडल की पहचान पूरी दुनिया में है। इसके साथ हू उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान, पीएम मोदी ने अलग-अलग चरणों में अलग-अलग तरीकों से स्थिति का मुकाबला किया। उन्होंने कहा कि पहले लॉकडाउन के दौरान ‘जान है तो जहान है’ अभियान के तहत पीएम मोदी ने लोगों को घर पर सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित किया।
इसे भी पढ़ें: आदित्यनाथ ने जी20 नेताओं को उत्तर प्रदेश के उत्पाद भेंट करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया
वहीं, योगी ने यह भी कहा कि मोदी सरकरा की बदौलत ही तीसरे चरण में घर पर उपचार प्रदान किया गया। इसके अलावा पीएम मोदी ने मुफ्त परीक्षण, टीके और राशन प्रदान किए। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस आपके विश्वास का सम्मान नहीं कर सकती, आपकी समस्याओं का समर्थन नहीं कर सकती और भारत को सुरक्षित नहीं कर सकती। उत्तर प्रदेश के सीएम ने कहा कि कल मैं एक बड़ी मजेदार चीज़ देख रहा था। कल कांग्रेस के एक मंच पर राष्ट्रगान हो रहा था। राष्ट्रगान के दौरान फिल्मी गीत बजने लगा। यह इनकी राष्ट्रभक्ति है। यह राष्ट्रगान का भी सम्मान नहीं कर सकते। इसके साथ ही उन्होंने मोरबी की घटना पर भी दुख जताया जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी।
इसे भी पढ़ें: क्या आजम खान के घर में भाजपा लगा पाएगी सेंध, आकाश सक्सेना पर भगवा पार्टी को इतना भरोसा क्यों?
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विगत दिनों मोरबी में हुई दुर्घटना में जिन लोगों ने अपने परिजनों, निकट संबंधियों को खोया उन सबके प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना भी करता हूं। पूरा देश मोरबी के लोगों के साथ खड़ा था। वहीं, एक चुनावी सभा में मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मां नर्मदा ने एमपी और गुजरात को ऐसा जोड़ा है कि हम कभी अलग नहीं हो सकते। नर्मदा जी का पानी पाइप से यहाँ आएगा और किसानों के सूखे खेतों की प्यास बुझाएगा। नर्मदा जी का पानी यहाँ की तस्वीर व किसानों की तकदीर बदलेगा।
अन्य न्यूज़
www.prabhasakshi.com
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by The2ndPost. Publisher: www.prabhasakshi.com