मोर्चे की अनुमति के लिए मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष भाई जगताप, एनसीपी के नरेंद्र राणे और शिवसेना ठाकरे गुट की तरफ से पांडुरंग सपकाल के हस्ताक्षर वाला पत्र दिया मुंबई पुलिस को दिया गया है। हल्लाबोल मोर्चे की तैयारियों के लिए महाविकास अघाड़ी के तीनों घटक दल शिवसेना (Shivsena) ठाकरे गुट, एनसीपी (NCP) और कांग्रेस (Congress) तीनों ही जोर शोर से तैयारियों में लगे हैं। राज्य भर से कार्यकर्ताओं को मुंबई (Mumbai) बुलाया गया है।
सरकार डर रही है, इसलिए अनुमति रोकी: जगताप
मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष भाई जगताप ने कहा कि शिंदे-फडणवीस सरकार के मन में विपक्ष के मोर्चे का बैठ गया है, यह सरकार डरी हुई है, इसीलिए पुलिस को आगे कर के अनुमति नहीं दे रही है। लेकिन हमारे देश मे लोकतंत्र अब तक जिंदा है और लोकतंत्र में मोर्चा निकालने का अधिकार सभी को है, हमें भी महामोर्चा निकालने से कोई नहीं रोक सकता। शिंदे-फडणवीस सरकार से अनुमति मिले या न मिले, लेकिन हम महामोर्चा तो जरूर निकालेंगे। मुंबई कांग्रेस अपनी पूरी ताकत के साथ इस महामोर्चा में हिस्सा लेगी।
ठाणे से आएंगे 10 हजार कार्यकर्ता
महाविकास आघाडी द्वारा 17 दिसंबर को आयोजित हल्लाबोल मोर्चे में ठाणे शहर से एनसीपी के दस हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। एनसीपी ठाणे-पालघर जिला समन्वयक आनंद परांजपे ने पत्रकार परिषद में यह जानकारी दी है। परांजपे के मुताबिक राज्य के पूर्व मंत्री, वर्तमान विधायक जितेंद्र आव्हाड के नेतृत्व में कार्यकर्ता सुबह साढ़े 9 बजे ठाणे से मुंबई कूच करेंगे।
यह होगा महामोर्चे का रूट
मोर्चे की शुरुआत भायखला स्थित रिचर्ड्स ऐंड क्रुडास कंपनी से होगी और समापन मुंबई सीएसटी स्थित मुंबई मनपा कार्यालय के सामने होगा। महामोर्चा सुबह 11.30 बजे शुरू किया जाएगा।
navbharattimes.indiatimes.com
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by The2ndPost. Publisher: navbharattimes.indiatimes.com