Publish Date: | Sun, 18 Dec 2022 01:13 PM (IST)
Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 का लेटेस्ट एपिसोड फन से भरपूर रहा है। इस शो में फिल्म सर्कस की कास्ट रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस और वरुण शर्मा के साथ-साथ निर्देशक रोहित शेट्टी भी नजर आए। कास्ट ने बिग बॉस के होस्ट सलमान खान के साथ मंच पर दर्शकों का काफी मनोरंजन किया है। सर्कस की कास्ट ने सलमान संग डांस किया और कई मजेदार खेल खेले। बिग बाॅस के इस लेटेस्ट एपिसोड में रणवीर की टीम काफी एंजाॅय करते हुए दिखाई देती है। एक गेम में वे एक-दूसरे से मजेदार सवाल पूछते हैं। शो का ये एपिसोड काफी धमाकेदार रहा है। रणवीर सिंह और सर्कस की कास्ट ने कंटेस्टेंट के साथ खूब मस्ती की।
धमाकेदार रहा बिग बॉस का एपिसोड
शो की शुरुआत में रोहित शेट्टी के साथ रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस और वरुण शर्मा सहित फिल्म के कलाकार करंट लगा रे गाने पर डांस करते हुए मंच पर पहुंचे। रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी ने इस गाने से इंस्पायर होते हुए घरवालों को एक टास्क दिया। इस टास्क में रोहित ने दो घरवालों को एक साथ बुलाया। इनमें से एक के बाजू पर ब्रेसलेट पहनाते हैं, जबकि दूसरे को कुछ सवालों के जवाब देने थे। इन सवालों के आधार पर पहले ब्रेसलेट पहने कंटेस्टेंट को करंट लगता है। इस टास्क में, पहले अर्चना गौतम और विकास मानकतला हिस्सा लेते हैं। अर्चना को ब्रेसलेट पहनाया जाता है। जिसके बाद विकास जानबूझकर ऐसे जवाब देते हैं, जिससे अर्चना को करंट लगता है।
सर्कस टीम ने कंटेस्टेंट के साथ की मस्ती
इसके बाद अंकित गुप्ता और शिव ठाकरे एक-दूसरे को करंट का झटका दिलवाते हैं। आखिर में प्रियंका चौधरी और एमसी स्टैन इस टास्क में हिस्सा लेते हैं। इसके बाद रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े और सलमान खान शब्द का अंदाजा लगाने वाला गेम खेलते हैं। इस गेम में एक व्यक्ति के कानों में हेडफोन लगाया जाता है। हेडफोन पहने शख्स को सामने खड़े शख्स की लिपसिंक का अंदाजा लगाकर जवाब देना होता है। गेम में सलमान काफी फनी हरकतें और डांस करते हैं। इसके बाद सेट पर लाई डिटेक्टर टेस्ट होता है। जिसमें बारी-बारी से सलमान खान, रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह हिस्सा लेते हैं। वे कई सवालों के जवाब देते हैं।
Posted By: Ekta Sharma
www.naidunia.com
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by The2ndPost. Publisher: www.naidunia.com