
अमर उजाला
– फोटो : amar ujala
ख़बर सुनें
विस्तार
गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीती।
गांधीनगर जिले की मनसा सीट विधानसभा सीट राज्य की उन सीटों में शामिल है जोकि काफी चर्चा में रही। इस सीट के चर्चा में होने कारण है भाजपा के उम्मीदवार जयंतिभाई सोमाभाई (जेएस पटेल) पटेल। दरअसल, 661 करोड़ की सम्पत्ति के साथ जेएस पटेल इस चुनाव में सबसे अमीर उम्मीदवार थे। इस चुनाव में जेएस पटेल ने कांग्रेस के बाबूसिंह मोहनसिंह ठाकोर को 39,266 वोटों से हरा दिया।
यहां तक हुए चुनावों में सत्ताधारी दल भाजपा एवं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच मुकाबला रहा है। इस चुनाव से पहले हुए पिछले दो चुनाव में कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी।
2017 में यहां कांग्रेस को जीत मिली
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश कुमार पटेल ने भाजपा के अमित भाई चौधरी को महज 524 हजार वोटों से हराया था। इस चुनाव में कुल 11 ही उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा एवं कांग्रेस के उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी नौ की जमानत जब्त हो गई थी।
2017 से पहले 2012 चुनाव में इस सीट को कांग्रेस ने जीता था। कांग्रेस की ओर से मैदान में उतरे अमित भाई चौधरी ने भाजपा उम्मीदवार डीडी पटेल को शिकस्त दी थी।
कांग्रेस ने मौजूदा विधायक का टिकट काटा था
2022 चुनाव के लिए इस सीट पर कांग्रेस ने मौजूदा विधायक सुरेश कुमार पटेल का टिकट काट दिया था। अब पार्टी ने उनकी जगह बाबूसिंह मोहनसिंह ठाकोर को मैदान में उतारा था। वहीं, भाजपा ने जयंतिभाई सोमाभाई पटेल को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया था। आम आदमी पार्टी की ओर से भास्करभाई बाबुभाई पटेल मैदान में थे। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ था। नतीजे आठ दिसंबर को आए।
सबसे अमीर प्रत्याशी यहां से मैदान में थे
दूसरे चरण के सबसे अमीर प्रत्याशी मनसा सीट से भाजपा के जयंतीभाई सोमाभाई पटेल (जे.एस. पटेल) रहे। पटेल की कुल सम्पत्ति 661 करोड़ रुपए है। पटेल ने यह जानकारी चुनाव आयोग को दिए एक हलफनामे में उपलब्ध कराई है।
2017 में गांधीनगर जिले में कांग्रेस ने बनाई थी बढ़त
मनसा विधानसभा सीट, गांधीनगर जिले में आने वाली पांच विधानसभा सीटों में से एक है। 2017 में जिले की सात में से तीन सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली थी। वहीं, दो सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करने में सफल रही थी।
www.amarujala.com
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by The2ndPost. Publisher: www.amarujala.com