Redmi Smart TV 32 HD Ready की कीमत और ऑफर्स:
यह टीवी 32 इंच का है। इसमें एचडी रेडी स्क्रीन दी गई है। वैसे तो इसकी कीमत 24,999 रुपये है लेकिन इसे आधी कीमत में घर लाया जा सकता है। इसे आप 12,499 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा अगर आप Indusind क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2,000 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा। Mi Coupon के साथ अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। चलिए जानते हैं कि इस स्मार्ट टीवी में क्या-क्या खासियतें दी गई हैं।
Redmi Smart TV 32 HD Ready के फीचर्स:
इसमें 32 इंच का HD Ready डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1366 x 768 है। इसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज है। इसमें दमदार स्पीकर्स दिए गए हैं। इसमें 2 स्पीकर्स दिए गए हैं। इसकी ऑडियो पावर 20W है। यह Dolby Audio के साथ आता है। इसमें PatchWall 4 दिए गए हैं। साथ ही 75+ फ्री लाइव चैनल्स दिए गए हैं। इसमें किड्स मोड दिया गया है। यह Bluetooth 5.0 कनेक्टिविटी के साथ आता है।
यह Quad core A35 CPU दिया गया है। साथ ही 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज दी गई है। यह Android TV 11 पर काम करता है। इसमें गूगल वॉयस अस्सिटेंट सपोर्ट के साथ आता है। इनमें क्रोम-कास्ट इन-बिल्ट है।
navbharattimes.indiatimes.com
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by The2ndPost. Publisher: navbharattimes.indiatimes.com