अब इसी ट्वीट और वीडियो को लेकर बवाल मचा हुआ है मराठा क्रांति मोर्चा ने कहा है कि संजय राउत ने जो वीडियो टि्वटर पर पोस्ट किया है। वह महाविकास अघाड़ी का नहीं बल्कि मराठा मोर्चा का है। संजय राउत झूठ बोल रहे हैं उनके इस ट्वीट के बाद मराठा मोर्चा के पदाधिकारी काफी नाराज हैं। राउत के खिलाफ शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज करवाई गई है। वहीं महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि जो वीडियो संजय रावत ने ट्वीट किया है उसकी जांच करवाई जाएगी।
मराठा समाज ने राउत के खिलाफ निकाला मोर्चा
संजय राउत के खिलाफ मराठा समाज नाराजगी जाहिर करते हुए मुंबई में शिवसेना भवन के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं राज्य के कोल्हापुर शहर में भी मराठा क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राउत के खिलाफ आंदोलन किया। शिवसेना भवन के पास संजय राउत की तस्वीर भी फाड़ी गई और जमकर फाड़ी गई और राउत विरोधी नारे लगाए गए। मराठा समाज का आरोप है कि संजय राउत ने मराठा समाज द्वारा निकाले गए मोर्चा को महाविकास अघाड़ी का मोर्चा निकालने का प्रयास किया है। इसलिए उनके खिलाफ पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 420 के तहत शिकायत दर्ज करवाई गई है।
संजय राउत की सफाई
संजय राउत ने कहा कि शौक से जांच करिए मराठा मोर्चा भी महाराष्ट्र की ताकत थी और है। महाविकास अघाड़ी मोर्चा में भी यह ताकत से सहभागी हुई थी, करो जांच। आपके पास चोर कंपनी को क्लीन चिट देना और राजनीतिक विरोधियों की जांच करना यही एक सूत्रीय काम बचा हुआ है।
navbharattimes.indiatimes.com
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by The2ndPost. Publisher: navbharattimes.indiatimes.com