Webmd के अनुसार, 0 ब्लड ग्रुप वाले लोग ज्यादा लंबा जीवन जीते हैं। क्योंकि इन्हें बाकी ब्लड ग्रुप की अपेक्षा जानलेवा बीमारियों का खतरा कम होता है। ऐसे ही यहां आप बाकी ब्लड ग्रुप वालों में डायबिटीज, कैंसर, हार्ट डिजीज, ट्यूमर जैसी बीमारियों के जोखिम को जान सकते हैं।
हार्ट डिजीज

O ब्लड टाइप वाले लोगों में कोरोनरी हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है। वहीं, ब्लड टाइप A, B और AB में हार्ट डिजीज का खतरा ज्यादा होता है। एक्सपर्ट मानते हैं कि ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि O ब्लड ग्रुप के लोगों में बाकी की अपेक्षा हाई कोलेस्ट्रॉल और उच्च मात्रा में प्रोटीन की संभावना कम होती है जो थक्के से जुड़ा होता है।
पेप्टिक अल्सर

NCBI के अनुसार, पेप्टिक अल्सर एक दर्दनाक घाव है, जो आपके पेट या ऊपरी आंत की परत में होता है। ज्यादातर यह समस्या टाइप O ब्लड से संबंधित होती है। ऐसे में यदि यह आपका ब्लड टाइप है, तो पहले से ही अल्सर से बचाव के उपाय को करना शुरू कर दें।
पेट का कैंसर

A, AB, और B ब्लड ग्रुप वाले लोगों को ग्रुप O की तुलना में पेट के कैंसर का जोखिम अधिक होता है। विशेष रूप से, टाइप A वाले लोगों में। एक्सपर्ट इसका कारण बताते हैं कि ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि टाइप A वाले लोगों में एच. पाइलोरी संक्रमण अधिक आम होता है।
यह एक बैक्टीरिया है जो आमतौर पर पेट में पाया जाता है, जो सूजन और अल्सर पैदा कर सकता है। इसके साथ ही इनमें पैंक्रियाटिक कैंसर का जोखिम में भी ज्यादा होता है।
स्ट्रेस

क्या आपको हर छोटी-छोटी बात पर स्ट्रेस हो जाता है? यदि हां, तो इसका मुख्य कारण आपका ब्लड ग्रुप हो सकता है। स्ट्रेस आपके बॉडी में कोर्टिसोल, तनाव हार्मोन का लेवल बढ़ने से होता है। ऐसे में यह हार्मोन टाइप A वाले लोगों में ज्यादा होते है, जिसके वजह से यह लोग चाहकर भी स्ट्रेस कम नहीं ले पाते है। फिर तनावपूर्ण स्थितियों से निपटने में कठिनाई का सामना करते हैं।
ब्लड क्लॉटिंग

शिरापरक थ्रोम्बो एम्बोलिज्म (वीटीई) तब होता है जब आपका खून आपके पैरों की एक गहरी नस में जम जाता है। यदि वक्त पर उपचार न मिले तो, ये थक्के कभी-कभी आपके फेफड़ों में भी चले जाते हैं। स्टडी से पता चलता है कि टाइप A,B या AB ब्लड टाइप वाले लोगों को वीटीई का अधिक खतरा होता है।
डायबिटीज

डायबिटीज की बीमारियां आज के समय में बहुत आम हो गयी है। हालांकि इसका सबसे कारण खराब जीवनशैली है। लेकिन आपका ब्लड ग्रुप भी इस बीमारी के जोखिम को बढ़ाने में सहयोग देता है। माना जाता है कि टाइप 2 डायबिटीज ब्लड टाइप A और B वाले लोगों में अधिक होता है। वैसे इसे लेकर अभी और स्टडी की जरूरत हैं।
स्ट्रोक

स्ट्रोक एक जानलेवा बीमारी है। कई बार यह बिना किसी लक्षण के अचानक हो जाती है। यदि समय पर इसका उपचार न किया जाए तो मौत का खतरा भी होता है। यदि आपका ब्लड ग्रुप AB है तो स्ट्रोक का जोखिम बाकियों के तुलना में आपको ज्यादा है। डॉक्टरों को लगता है कि ऐसा इसलिए है क्योंकि अन्य प्रकारों की तुलना में इस टाइप वाले लोगों में थक्का जमने की संभावना अधिक होती है।
हार्ट डिज़ीज़ के इन रिस्क फैक्टर्स से रहें सावधान
इनफर्टिलिटी

आपका ब्लड टाइप यह भविष्यवाणी नहीं कर सकता कि आप गर्भवती होंगी या नहीं, लेकिन इसकी संभावना में भूमिका जरूर निभाता है। एक अध्ययन में पाया गया कि ब्लड टाइप O वाली महिलाओं में इनफर्टिलिटी की समस्या अन्य की तुलना में ज्यादा थी। एक्सपर्ट बताते हैं कि इसे पक्का नहीं मान सकते हैं, अभी इस क्षेत्र में और अध्ययन की जरूरत है।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
navbharattimes.indiatimes.com
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by The2ndPost. Publisher: navbharattimes.indiatimes.com