ब्रकिंग न्यूज
Breaking News in Hindi Live : हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स…
Latest India News
Live updates :Breaking News Hindi Live 20 Dec 2022
Refresh
-
Dec 20, 2022
9:27 AM (IST)
भारत सरकार पूरी दुनिया का भला चाहती है- स्मृति ईरानी
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि आज भारत की मोदी सरकार पूरी दुनिया का भला चाहती है।
-
Dec 20, 2022
8:29 AM (IST)
ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसा
थाना दनकौर क्षेत्र के अंतर्गत पैरिफेरल और गलगोटिया के बीच आगरा से नोएडा जाने वाले रास्ते पर बस और कंटेनर के बीच सड़क दुर्घटना में 10-15 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को पुलिस द्वारा अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। एक व्यक्ति की मृत्यु होने की सूचना है।
-
Dec 20, 2022
8:28 AM (IST)
उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप, मेरठ में सुबह घना कोहरा
उत्तर प्रदेश: मेरठ में तापमान में गिरावट और शीत लहर जारी है। आज सुबह घना कोहरा देखने को मिला।
-
Dec 20, 2022
8:27 AM (IST)
संसद भवन में सांसदों को लंच देंगे पीएम
पीएम मोदी आज संसद भवन में सांसदों को देंगे लंच। लंच में सांसदों को मोटे अनाज से बने व्यंजन परोसे जाएंगे। कृषि मंत्रालय ने भी मोटे अनाज को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए फूड महोत्सव का किया आयोजन
-
Dec 20, 2022
8:26 AM (IST)
बीजेपी संसदीय दल की बैठक आज होगी
आज सुबह साढ़े 9 बजे बीजेपी संसदीय दल की बैठक होगी। इस बैठक में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के सीनियर नेता शामिल होंगे। बैठक में आने वाले चुनावों को लेकर चर्चा होगी।
-
Dec 20, 2022
7:10 AM (IST)
बिहार: नगर निकाय चुनाव के लिए मतगणना आज
बिहार में नगर निकाय चुनाव के लिए पहले चरण की मतगणना आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। दोपहर बाद से परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। 36 जिलों में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। कुल 45 मतगणना केंद्रों पर पहले चरण में 21, 787 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।
-
Dec 20, 2022
6:52 AM (IST)
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में एनकाउंटर
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के मुंझ मार्ग इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई।
www.indiatv.in
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by The2ndPost. Publisher: www.indiatv.in