जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का पंजाब के फिल्लौर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान निधन हो गया। वह यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और उनकी धड़कन बढ़ गई। कांग्रेस नेता को फगवाड़ा के विर्क अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया
चंडीगढ़। जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का शनिवार सुबह पंजाब के फिल्लौर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान निधन हो गया। वह यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और उनकी धड़कन बढ़ गई। कांग्रेस नेता को फगवाड़ा के विर्क अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। खबर मिलते ही राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा से निकल कर अस्पताल पहुंचे। यात्रा को दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है।
#WATCH | Punjab: Congress MP Santokh Singh Chaudhary was taken to a hospital in an ambulance in Ludhiana, during Bharat Jodo Yatra. Details awaited.
(Earlier visuals) pic.twitter.com/upjFhgGxQk
— ANI (@ANI) January 14, 2023
पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने यह जानकारी दी।
चौधरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली पदयात्रा में फिल्लौर में भाग लेते समय बेहोश हो गए थे।
यात्रा में मौजूद रहे बाजवा ने बताया कि चौधरी को फगवाड़ा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया।
‘भारत जोड़ो यात्रा’ अपने पंजाब चरण के तहत शनिवार सुबह यहां लाढ़ोवाल से आगे बढ़ी।
इस बीच, भारत जोड़ो यात्रा पिछले साल 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई और 30 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में समाप्त होगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्विटर पर पंजाबी में कांग्रेस सांसद के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी की असामयिक मृत्यु से मुझे गहरा दुख हुआ है.. भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।”
ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਮੈਂਬਰ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਸੰਤੋਖ ਸਿੰਘ ਚੌਧਰੀ ਜੀ ਦੀ ਬੇਵਕਤੀ ਮੌਤ ਦਾ ਬੇਹੱਦ ਦੁੱਖ ਹੋਇਆ..ਪ੍ਵਮਾਤਮਾ ਵਿੱਛੜੀ ਰੂਹ ਨੂੰ ਸਕੂਨ ਬਖ਼ਸ਼ੇ ..ਵਾਹਿਗੁਰੂ
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) January 14, 2023
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा, “आज दिल का दौरा पड़ने से सांसद संतोख सिंह चौधरी जी के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके पूरे परिवार के साथ हैं। वाहेगुरु जी दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें।”
Extremely saddened to hear about the sudden demise of MP Santokh Singh Chaudhary ji due to a heart attack today.
My heartfelt condolences are with his entire family in their time of grief. May Waheguru Ji grant eternal peace to the departed soul. pic.twitter.com/LJqQA8avAo
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) January 14, 2023
www.prabhasakshi.com
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by The2ndPost. Publisher: www.prabhasakshi.com