
ANI
रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि कारगिल युद्ध में, दुश्मनों को धूल चटाने में उत्तराखंड के जवानों ने बड़ी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की वेदी पर जब आहुतियां पड़ने लगीं, तो क्या देहरादून, क्या पिथौरागढ़, क्या उत्तरकाशी, क्या उधम सिंह नगर, यानी समस्त उत्तराखंड के जवान अपनी जान हथेली पर लेकर खड़े हो गए।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज उत्तराखंड के दौरे पर हैं। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में वेटरन डे फंक्शन में शामिल हुए हैं। इस दौरान रक्षा मंत्री ने जवानों का हौसला बढ़ाया। अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे उत्तराखंड के जवानों और वेटरन्स का हौंसला, उनका जोश और उनका साहस सबसे ऊँचा है। इनके सामने बड़ी ऊँची से ऊँची चीज़ें भी बौनी पड़ जाती। उन्होंने कहा कि इस देश को जब-जब भी जरूरत पड़ी है, उत्तराखंड के जांबाज बहादुरों ने अपने अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए, देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की सुरक्षा की है। उन्होंने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी को आज कौन नहीं जानता है, जिन्होंने अपने निजी हितों को दांव पर लगाते हुए भारत देश की स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ने वालों का साथ दिया था। इसी तरह उत्तराखंड की धरती के अनेक जांबाज़ सिपाही रहे हैं, जिन्होंने भारत के भविष्य के लिए अपना वर्तमान स्वाहा कर दिया।
रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि कारगिल युद्ध में, दुश्मनों को धूल चटाने में उत्तराखंड के जवानों ने बड़ी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की वेदी पर जब आहुतियां पड़ने लगीं, तो क्या देहरादून, क्या पिथौरागढ़, क्या उत्तरकाशी, क्या उधम सिंह नगर, यानी समस्त उत्तराखंड के जवान अपनी जान हथेली पर लेकर खड़े हो गए। मैं आप जैसे देश के वीर प्रहरियों के बीच पहुँचता हूँ, तो मेरा मस्तक श्रद्धा से झुक जाता है। मेरी आंखों के सामने आप लोगों की बहादुरी और बलिदान के दृश्य उभरने लगते हैं। आप लोग हमारे देश की सीमाओं सहित हमारी एकता और अखंडता के प्रहरी रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे veterans बंधुओं के welfare के लिए रक्षा-मंत्रालय में एक dedicated department है। यह दिखाता है, कि हमारे veterans के प्रति राष्ट्र की ज़िम्मेदारी क्या है, और राष्ट्र की प्राथमिकता क्या है। यह देश आप सभी के प्रति बड़ी कृतज्ञता और सम्मान का भाव रखता है।
अन्य न्यूज़
www.prabhasakshi.com
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by The2ndPost. Publisher: www.prabhasakshi.com