
ANI
दिल्ली का मौसम काफी सुहावना हो गया हैं। जहां एक तरफ ठंड़ी हवाएं चल रही हैं वहीं ठंड में भी थोड़ी कमी आयी हैं। पिछले हफ्ते के मुताबिक यह हफ्ता काफी राहत भरा रहा हैं। दिल्ली के 14 जनवरी के मौसम की बात की जाए तो आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना हैं।
नयी दिल्ली। दिल्ली का मौसम काफी सुहाना हो गया हैं। जहां एक तरफ ठंड़ी हवाएं चल रही हैं वहीं ठंड में भी थोड़ी कमी आयी हैं। पिछले हफ्ते के मुताबिक यह हफ्ता काफी राहत भरा रहा हैं। दिल्ली के 14 जनवरी के मौसम की बात की जाए तो आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना हैं। वहीं बारिश की बौछारे भी पड़ सकती हैं। इसके अलावा ताममान में ज्यादा गिरावट मेहसूस नहीं की गयी हैं।
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग के अनुसार, दिन में शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।
15 जनवरी से दिल्ली और इसके पड़ोसी राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में फिर से शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना है।
आईएमडी ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 88 प्रतिशत दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 374 (बहुत खराब) दर्ज किया गया।
एक्यूआई शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
अन्य न्यूज़
www.prabhasakshi.com
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by The2ndPost. Publisher: www.prabhasakshi.com